🪷 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पक्ष के अंतर्गत विभिन्न सेवा एवं संगठनात्मक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न 🪷


भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीया श्रीमती विभा अवस्थी जी के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री गोपाल मोदी जी के मार्गदर्शन में, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार जी की अध्यक्षता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मरण पक्ष के अंतर्गत हरदीबाजार मंडल में विभिन्न सेवा एवं संगठनात्मक कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती मंजुला सिंह जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन जिला महामंत्री श्रीमती अनसुईया राठौर जी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात बूथ क्रमांक 213, हरदीबाजार में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग एवं संगठनात्मक गतिविधियों के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इसके उपरांत आंबेडकर चौक स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाकर माल्यार्पण किया गया। सेवा कार्यों की श्रृंखला में माध्यमिक स्तर बिंझवार बालक आश्रम, हरदीबाजार में वृक्षारोपण किया गया तथा छात्र-छात्राओं को बिस्किट, टॉफ़ी एवं मिठाइयों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं भाजपा महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा, संगठन एवं राष्ट्रहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


