भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने ‘चाय पर चर्चा’ में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर



मेरा बूथ सबसे मजबूत: शिवाजी नगर शक्ति केंद्र में ‘चाय पर चर्चा’ के साथ बूथ सशक्तिकरण पर जोर
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के आह्वान एवं निर्देश अनुसार हर
बूथ में (बूथ की बात चाय के साथ) कार्यक्रम अंतर्गत आज शिवाजी नगर शक्ति केंद्र क्रमांक-25 के बूथ क्रमांक-202 में बूथ अध्यक्ष श्रीमती सपना झा के निवास पर “चाय पर चर्चा – बूथ की बात, चाय के साथ” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। बैठक में बूथ संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव, बीएलए-2, महिला प्रमुख, युवा प्रमुख, मन की बात प्रमुख तथा बूथ के वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री हितानंद अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती ज्योति वर्मा तथा श्री अयोध्या प्रसाद सोनी सहित शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
मजबूत बूथ ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत – मंजू सिंह
जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में संगठन लगातार बूथ स्तर तक अपनी कार्यशैली को सशक्त बना रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत बूथ संगठन है। प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करे। साथ ही संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व का समर्पण भाव से निर्वहन करते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जहां चाय के साथ संगठनात्मक चर्चा करते हुए बूथ को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

