होटल गणेश इन में सजी कला की महफिल: दिव्यांगों ने फैशन शो, डांस और गायन में दिखाई देशभक्ति की झलक

कोरबा: नवप्रभा सेवा समिति द्वारा 23 अगस्त को स्थानीय होटल गणेश इन में ‘सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं सम्मान 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कोरबा, जांजगीर-चांपा और बिलासपुर से आए 48 दिव्यांग प्रतिभागियों ने अपनी कला व रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, अति विशिष्ट अतिथि महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, पवन अग्रवाल व राजकुमार अग्रवाल उपस्थित रहे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान, रिता क्षेत्रपाल, प्रणव पूनम दास, गौरव मोदी, डॉ. सरफरोश खान, मनोज सिंह, प्रफुल तिवारी और लक्ष्मण श्रीवास्तव शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत रक्षासूत्र बांधकर किया गया। अतिथियों ने समिति की पहल की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांगों की यह अद्भुत प्रस्तुति आयोजकों की सकारात्मक व सुंदर सोच का परिणाम है।

  • फैशन शो: प्रथम – अनोखी पल, द्वितीय – सुप्रिया, तृतीय – नक्शा कोसले
  • नृत्य (डांस): प्रथम – सुफल जैन, द्वितीय – रोशनी सराफ, तृतीय – भवानी
  • गायन (सिंगिंग): प्रथम – अंजलि यादव, द्वितीय – रोशन कथकार, तृतीय – दर्शना
  • भाषण: प्रथम – छाया डडसेना, द्वितीय – अनुराधा राठौर, तृतीय – कमला सोनी
  • कविता पाठ: प्रथम – टियर कश्यप, द्वितीय – अमृता खुनटे, तृतीय – पूर्वी साहू
  • फैशन शो: प्रथम – अनोखी पल, द्वितीय – सुप्रिया, तृतीय – नक्शा कोसले
  • नृत्य (डांस): प्रथम – सुफल जैन, द्वितीय – रोशनी सराफ, तृतीय – भवानी
  • गायन (सिंगिंग): प्रथम – अंजलि यादव, द्वितीय – रोशन कथकार, तृतीय – दर्शना
  • भाषण: प्रथम – छाया डडसेना, द्वितीय – अनुराधा राठौर, तृतीय – कमला सोनी
  • कविता पाठ: प्रथम – टियर कश्यप, द्वितीय – अमृता खुनटे, तृतीय – पूर्वी साहू

​इस अवसर पर दिव्यांग सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाजसेवियों—श्रीमती मीनाक्षी रत्नापारखी, श्रीमती भारती सोनी, जानकी यादव, छाया डडसेना और गणेश सराफ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

​समिति की अध्यक्ष कविता सोनी ने बताया कि नवप्रभा सेवा समिति पिछले 5 वर्षों से लगातार महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण व भारतीय संस्कृति के संवर्धन हेतु ऐसे मंच उपलब्ध करा रही है। वहीं मुख्य प्रायोजक ऑटो सेंटर ग्रुप (महिंद्रा डीलर) के पवन अग्रवाल ने कहा कि वे विगत 30 वर्षों से सामाजिक सरोकारों में योगदान देते आ रहे हैं।

​विजेता प्रतिभागियों को दिशा मोबाइल की ओर से पुरस्कार व राजू सपोर्ट की तरफ से स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, उपहार व भोजन व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति की उपाध्यक्ष रीना साहू, राकेश सोनी, आकांक्षा गुप्ता, मोनिका गुप्ता, जयेश सोनी और दीपक साहू का सराहनीय योगदान रहा। अंत में रीना साहू ने सभी अतिथियों, प्रायोजकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *