रजगामार: महिलाओं के आपसी प्रेम, सौहार्द और मनोरंजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘सखी सहेलियां सेवा, सम्मान एवं संस्कार ग्रुप’ द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में भव्य सावन उत्सव का आयोजन किया गया। लाल रंग की एकरूप साड़ियों में सजी सखियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
रोमांचक प्रतियोगिताएं और पुरस्कार वितरण
कार्यक्रम में सखियों के मनोरंजन के लिए कई मनोरंजक गेम्स, गायन प्रतियोगिता एवं ‘राखी की थाली सजाओ प्रतियोगिता’ आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में प्रथम से चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा गया, वहीं अन्य सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “सावन क्वीन” प्रतियोगिता रही, जिसमें गंगा निर्मलकर को सावन क्वीन के खिताब से नवाजा गया।
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य उषा कुर्रे उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि एवं निर्णायक दल के रूप में उषा पांडे, अनसूया श्रीवास, उषा प्रसाद एवं मंजू साहू मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि उषा कुर्रे ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को मंच देने, प्रतिभा निखारने और आपसी जुड़ाव बढ़ाने वाले ऐसे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं।
सफल संचालन और सहभागिता
कार्यक्रम का सफल संचालन ग्रुप की प्रमुख रश्मि तिवारी द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में कार्यकर्ता के रूप में गरिमा पांडे एवं इशिता सोनी का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर पूजा तिवारी, अंकिता दुबे, रेनू बरेठ, गायत्री निर्मलकर, सत्यभामा श्रीवास, पूजा श्रीवास, कंचन श्रीवास, प्रियंका श्रीवास, भारती कश्यप, सुधा घोष, साधना कुजूर, जानकी यादव, आकांक्षा साव, मंजू राठिया, श्रद्धा डनसेना, कृष्णा सोनी, रानी थापा, प्रीति कश्यप सहित ग्रुप की सभी सखियां उपस्थित रहीं।

