27 अगस्त को होटल शीला ग्रीन में सुरों का जादू: ‘मुकेश की यादें’ में गायकों ने बांधा समां, 90 से अधिक श्रोता रहे मौजूद

कोरबा। भारतीय सिनेमा के अमर पार्श्व गायक मुकेश की स्मृति में 27 अगस्त को होटल शीला ग्रीन में आयोजित संगीतमय संध्या “मुकेश की यादें” भव्यता और पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुई। ‘Green Tunes by A Gulshan’, ‘शीला ग्रीन द होटल’ एवं ‘ग्रीन स्काई रेस्टोरेंट’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में देर रात तक गानों और यादों का खूबसूरत कारवां चलता रहा।

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा नगर पालिक निगम के कमिश्नर आशुतोष पांडेय उपस्थित रहे। उन्होंने मंच से गायक मुकेश के दो-तीन बेहद खूबसूरत और सदाबहार गीत गाकर समां बांध दिया, जिसे सुनकर पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

​​

शाम के मुख्य गायक गुलशन अरोरा , मोहम्मद अनीश ,सिमरन कौर , धारा सोनवानी, और ज्योति ठाकुर ने अपनी सुरीली आवाजों में मुकेश के कालजयी नगमों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर अमर गायक को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की।

​इस अवसर पर लगभग 80 से 90 संगीत प्रेमी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने देर रात तक चले इस रंगारंग कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। 27 अगस्त की यह सुरमयी शाम सभी उपस्थित श्रोताओं के लिए यादगार बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *