कोरबा: भाजपा बालको मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, 150 कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोरबा के बालको मंडल द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती के साथ कार्यकर्ताओं के वैचारिक और कार्यक्षमता विकास को बढ़ावा देना रहा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, श्री जोगेश लांबा, श्री प्रफुल्ल तिवारी, श्री किशन अग्रवाल, श्री हितानंद अग्रवाल, श्री दीपक चावड़ा, श्री सुरेंद्र राठौर एवं श्री अजय दुबे ने अपने विचार साझा किए। सभी वक्ताओं ने संगठन की नीतियों, विचारधारा और जमीनी स्तर पर कार्य करने के तरीकों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।


कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री डिलेंद्र यादव, महामंत्री श्री जय राठौड़ एवं श्री संपत यादव सहित जिला एवं मंडल के पदाधिकारी, उपाध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं मोर्चा के अध्यक्ष, मंडल मंत्री, पार्षदगण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इस दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान में लगभग 150 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक ज्ञान एवं अनुभव प्राप्त किया। आयोजन को सफल बनाने में बालको मंडल के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *