हनुमान जन्मोत्सव पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं

भक्ति में डूबा कोरबा, श्री गोपाल मोदी ने दी हनुमान जन्मोत्सव की बधाई

कोरबा। भाजपा के ऊर्जावान और लोकप्रिय जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हनुमान जी शक्ति, भक्ति और समर्पण के प्रतीक हैं, जिनसे हमें हर परिस्थिति में साहस और सेवा का भाव सीखने की प्रेरणा मिलती है। श्री मोदी ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देने का अवसर भी है। इस दिन लोग हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर अपने जीवन में नई ऊर्जा और संकल्प का संचार करते हैं।

हनुमान जन्मोत्सव को लेकर जिले का वातावरण हुआ भक्तिमय

जिलेभर में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंदिरों में भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ, भंडारा और विभिन्न धार्मिक आयोजनों की धूम है, जिससे पूरे कोरबा जिले का वातावरण भक्तिमय हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *