नारीशक्ति का सियासी शंखनाद: कांग्रेस पर तीखा वार, सड़कों पर उतरी महिलाओं की हुंकार

कोरबा/रायपुर। “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को लेकर सियासत गरमा गई है और इस बार मोर्चा संभाला है खुद नारीशक्ति ने। कांग्रेस के रुख के विरोध में महिलाओं ने जोरदार महिला पदयात्रा निकालकर अपना आक्रोश खुलकर जाहिर किया। सड़कों पर उतरी मातृशक्ति ने साफ संदेश दिया—अब अधिकारों से समझौता नहीं होगा।

जिसमें कोरबा जिले से भी हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई, इस पदयात्रा में गजब का उत्साह दिखाई दिया। हाथों में तख्तियां, नारों की गूंज और चेहरे पर दृढ़ संकल्प—पूरा माहौल नारी सशक्तिकरण के जोश से सराबोर नजर आया। यह केवल एक पदयात्रा नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए एक सशक्त जनआवाज बनकर उभरी।

कार्यक्रम में प्रदेश की सियासी हस्तियों की भी जोरदार मौजूदगी रही, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय एवं सुश्री लता उसेंडी, कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्री गुरु खुशवंत साहेब, श्री केदार कश्यप,

सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, श्रीमती कमलेश जांगड़े, महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी एवं प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती हर्षिता पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। नेताओं ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नारीशक्ति के अधिकारों को लेकर कांग्रेस का रवैया हमेशा सवालों के घेरे में रहा है। वहीं, महिलाओं ने भी एकजुट होकर स्पष्ट किया कि अब वे अपने सम्मान और अधिकारों के लिए हर स्तर पर आवाज उठाती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *