सेवा संकल्प अभियान के समापन पर 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान, जनसेवा के योगदान को मिला सम्मान

कोरबा में सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का उत्सव; अतिथियों ने पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर किया सम्मानित, पांच लाख से अधिक दीप प्रज्वलन सहित अनेक जनहितकारी कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: 0;
delta:null;
bokeh:0;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 262.60736;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 42;
कोरबा। सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प को साकार करते हुए सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर कोरबा विधानसभा क्षेत्र की 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर उनके सेवाभावी योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं बच्चों के पोषण, मातृ स्वास्थ्य, कुपोषण उन्मूलन और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनका सम्मान समाज के प्रति उनके समर्पण और सेवा भावना के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।
सेवा संकल्प अभियान ने जनकल्याण और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश : गोपाल मोदी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, रक्तदान, आंगन मिलन सहित अनेक जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए गए। समाज और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर योगदान देने वाले लोगों का सम्मान करना एक सराहनीय पहल है।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं पूरे वर्ष पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ बच्चों, माताओं तथा परिवारों तक शासकीय सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करती हैं। समाज निर्माण में उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और ‘वोकल फॉर लोकल’ को प्रोत्साहित करने का आह्वान करते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
पांच लाख से अधिक दीप प्रज्वलन ने बनाया अभियान को यादगार : लखनलाल देवांगन
कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि 17 सितंबर से प्रारंभ हुआ सेवा संकल्प अभियान कोरबा में जनसेवा, सामाजिक सहभागिता और जनभागीदारी का व्यापक उदाहरण बना। अभियान के दौरान ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में पांच लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए, जो सामाजिक एकजुटता और सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, आंगन मिलन, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं, रक्तदान शिविर तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न शिविर आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
श्री देवांगन ने कहा कि अभियान का समापन केवल एक कार्यक्रम का समापन नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण की भावना को आगे बढ़ाने का अवसर है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान उनके अथक परिश्रम और समाज के प्रति जिम्मेदारी के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रतीक है।
विकसित भारत 2047 के संकल्प में जनभागीदारी की अहम भूमिका : महापौर संजू देवी राजपूत
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। विकास तभी सार्थक होता है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और प्रत्येक नागरिक राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के नेतृत्व में कोरबा विधानसभा क्षेत्र में 1,100 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। क्षेत्र में सड़क, अधोसंरचना और आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास सहित विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन और समाज के लिए समर्पित लोगों का सम्मान भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
बच्चों के पोषण से मातृ स्वास्थ्य तक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम : नरेंद्र देवांगन
एमआईसी मेंबर श्री नरेंद्र देवांगन ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शासन और आमजन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, गर्भवती महिलाओं की देखभाल तथा कुपोषण की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करती हैं। उनकी सक्रियता से शासन की अनेक योजनाएं जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचती हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व तथा कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के प्रयासों से जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की मेहनत समाज की मजबूत नींव तैयार करती है। उन्होंने सम्मानित सभी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ सम्मान समारोह
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, एमआईसी मेंबर श्री नरेंद्र देवांगन, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रुक्मणी नायर, श्री योगेश जैन, श्री प्रफुल्ल तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी श्री अर्जुन गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार, जिला सह-संयोजक सोशल मीडिया श्री नीरज ठाकुर, मंडल अध्यक्ष श्री डिलेन्द्र यादव, श्री योगेश मिश्रा, श्री मनोज लहरे, श्री मनीष मिश्रा, मंडल प्रभारी श्री प्रकाश अग्रवाल, वरिष्ठ पार्षद श्री लक्ष्मण श्रीवास, श्री अमीत स्वर्णकार, पार्षद श्री मुकुंद कंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के योगदान की सराहना करते हुए समाजसेवा, जनकल्याण और जनभागीदारी की भावना को निरंतर मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। सेवा संकल्प अभियान के समापन पर 430 कर्मयोगियों का सम्मान कोरबा में जमीनी स्तर पर सेवा देने वाले लोगों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक बना।
सेवा संकल्प अभियान के समापन पर 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान, जनसेवा के योगदान को मिला सम्मान
कोरबा। सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प को साकार करते हुए सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर कोरबा विधानसभा क्षेत्र की 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर उनके सेवाभावी योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं बच्चों के पोषण, मातृ स्वास्थ्य, कुपोषण उन्मूलन और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनका सम्मान समाज के प्रति उनके समर्पण और सेवा भावना के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।
जनसेवा और जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण बना सेवा संकल्प अभियान