भाजपा कोरबा की बड़ी घोषणा: मंडलों में सोशल मीडिया टीमें तैनात

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक डिजिटल मोर्चे पर मजबूत करने के लिए लगातार विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक माननीय मितुल कोठारी जी के अनुमोदन एवं भाजपा जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष माननीय गोपाल मोदी जी की अनुशंसा एवं जिला सोशल मीडिया संयोजक श्री प्रदीप सिंह जी की सहमति से जिले के मंडलों की सोशल मीडिया कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

इस बार संगठन ने डिजिटल क्रांति को गति देने के लिए पूरी तरह से नए और ऊर्जावान युवाओं पर भरोसा जताया है। युवाओं के कंधों पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी सोशल मीडिया के माध्यम से हर घर तक अपनी पैठ मजबूत करने की तैयारी में है। इस नई घोषणा पर जिले के सभी भाजपा नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्ज्वल कार्यकाल की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *