​भाजपा जिला कोरबा की सोशल मीडिया कार्यकारिणी घोषित

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी संगठन को जमीनी स्तर के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी मजबूत करने के लिए लगातार अपनी टीमों का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में भाजपा जिला – कोरबा की ‘जिला सोशल मीडिया कार्यकारिणी’ की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

​कोरबा l भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी जी द्वारा जारी इस सूची के बाद जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। नई टीम की घोषणा पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि यह टीम डिजिटल मोर्चे पर भाजपा को एक नई ऊंचाई देगी।

​यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक माननीय मितुल कोठारी जी के अनुमोदन से एवं भाजपा जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष माननीय गोपाल मोदी जी की अनुशंसा पर की गई है।

​इस नई कार्यकारिणी में अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है, जिससे आने वाले समय में पार्टी की रीति-नीति और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक तेजी से पहुँचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *