कोरबा में “बचपन की टिकट” का भव्य आयोजन होने जा रहा है 12 अप्रैल को कल के दिन, महिलाओं को मिलेगा बचपन फिर से जीने का मौका

कोरबा। शहर की महिलाओं के लिए एक अनोखी और दिल छू लेने वाली पहल के तहत “बचपन की टिकट” कार्यक्रम का भव्य आयोजन कल 12 अप्रैल को किया जाएगा। यह विशेष आयोजन शाम 4:00 बजे से 8:00 बजे तक अशोक वाटिका, कोरबा में संपन्न होगा, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं शामिल होंगी।

महिलाओं के लिए खास पहल,

सखी-सहेली समूह की अनूठी सोच
तेजी से भागती जिंदगी और जिम्मेदारियों के बोझ के बीच महिलाओं को अपने लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में “सखी-सहेली समूह” द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं को उनके बचपन की सुनहरी यादों में लौटने का अवसर देगा। कार्यक्रम का उद्देश्य है कि महिलाएं कुछ समय के लिए अपने तनाव, जिम्मेदारियों और मोबाइल की दुनिया से दूर होकर फिर से खेल, मस्ती और हंसी-खुशी के पल जी सकें।

बचपन के खेल, मस्ती और यादों से सजेगा आयोजन

इस आयोजन में पारंपरिक खेलों और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए महिलाओं को बचपन की अनुभूति कराई जाएगी। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम पूरी तरह सामाजिक और निःशुल्क रहेगा तथा इसमें किसी भी प्रकार की राजनीतिक भागीदारी नहीं होगी। मंच का उपयोग केवल पुरस्कार वितरण के लिए किया जाएगा और सभी प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ भाग लेने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *