कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया विस्तार: शिवाय हॉस्पिटल का CSEB से करार, 2D ECHO सुविधा शुरू

कोरबा। शहर के मरीजों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। शिवाय हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (CSEB) के साथ अनुबंध किया है। इस समझौते के बाद अब बोर्ड के कर्मचारियों और उनके परिवारों का इलाज इसी अस्पताल में किया जाएगा, जिससे उन्हें कैशलेस और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

इस फैसले का सीधा फायदा मरीजों को मिलेगा, क्योंकि अब उन्हें इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में पहले से ही आधुनिक उपकरण, अनुभवी डॉक्टरों की टीम और 24×7 इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध हैं, जिससे गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।

इसी क्रम में अस्पताल ने मेट्रो सिटी की तर्ज पर 2D ECHO (इकोकार्डियोग्राफी) की सुविधा भी शुरू कर दी है। इस अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से हृदय संबंधी बीमारियों की सटीक और त्वरित जांच संभव हो गई है। अब मरीजों को हार्ट जांच के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

2D ECHO एक पूरी तरह सुरक्षित और दर्द रहित जांच प्रक्रिया है, जिससे हृदय की कार्यप्रणाली, वाल्व की स्थिति और ब्लड फ्लो की जानकारी आसानी से प्राप्त होती है। इससे बीमारियों का शुरुआती चरण में ही पता चल जाता है और समय पर इलाज शुरू किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *