मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में बालको मंडल की कार्यसमिति एवं मासिक बैठक संपन्न

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल द्वारा मंडल कार्यसमिति एवं मंडल मासिक बैठक का आयोजन शक्तिकेंद्र दैहानपारा वार्ड क्रमांक 42 में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति द्वारा 13 मई 2026 को पारित राजनीतिक प्रस्ताव का वाचन मंडल उपाध्यक्ष श्री मनोज भारिया द्वारा किया गया। प्रस्ताव के वाचन उपरांत मंडल महामंत्री श्री संपत यादव ने मंडल की ओर से उसका समर्थन किया।


कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष श्री डिलेन्द्र यादव ने प्रस्तुत करते हुए सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व एल्डरमेन श्री सत्येन्द्र दुबे ने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली एवं दायित्वों की जानकारी दी। वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी श्रीमती मंजू सिंह ने संगठन की कार्यपद्धति, आगामी मंडल स्तरीय कार्यक्रमों तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना हम सभी की प्राथमिकता है।
बैठक में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती प्रिया द्विवेदी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री शशिचन्द्र, जिला कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मंदाकनी त्रिपाठी, मंडल महामंत्री श्री जय राठौर, श्री संपत यादव, मंडल उपाध्यक्ष श्री मनोज भारिया, श्री संजय साहू, मंडल मंत्री श्री राजा शर्मा, श्रीमती मीना डहरिया, श्रीमती भुवनेश्वरी चन्द्रा, कोषाध्यक्ष श्री राकेश सोनी, पार्षद श्री तरुण राठौर, श्री रजत खूटे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार, बूथ सशक्तिकरण तथा आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु रणनीति तैयार की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जयघोष के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक का समापन राष्ट्रहित, संगठन हित एवं जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *