कोसाबाड़ी मंडल की मासिक बैठक एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ संपन्न, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0104,0.0000; brp_del_sen:0.1300,0.0000; motionR: 0; delta:null; bokeh:0; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 151.15677;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 46;

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल द्वारा राम जानकी मंदिर, मेन रोड बुधवारी बाजार क्रमांक-02 में मंडल मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी द्वारा निर्धारित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रभु श्रीराम के परम भक्त श्री हनुमान जी की आराधना करते हुए कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।


बैठक में सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ता आधारित राजनीति पर प्रकाश डालते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी संजय शर्मा ने पार्टी के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का संदेश दिया। जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह ने महिला सहभागिता एवं संगठन विस्तार पर अपने विचार रखे।


कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य दीप नारायण सोनी, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, जिला सह मीडिया प्रभारी शैलेंद्र यादव, जिला सहसंयोजक सोशल मीडिया नीरज ठाकुर, जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ संजीव शर्मा, मंडल महामंत्री मिलाप राम बरेठ एवं पुनि राम साहू, पार्षद पंकज देवांगन, जिला महामंत्री महिला मोर्चा स्वाति कश्यप, मंडल कोषाध्यक्ष अनिल वस्त्रकार, गोपलाल राठिया, सरस्वती पटेल, केया सेनगुप्ता, तृप्ति सरकार, चंचला राठौर, कविता सोनी, पुष्पकला साहू, मुन्ना साहू, करन राजपाल, सौरभ दुबे एवं सपना झा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *