
15 नवंबर को धर्मजयगढ़ में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम को लेकर मंडल स्तरीय बैठक में बनी विस्तृत रणनीति, कार्यकर्ताओं को अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान
कोरबा। भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के पावन अवसर पर 15 नवंबर 2026 को धर्मजयगढ़ में प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को भव्य, गरिमामय एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आयोजित मंडल स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी श्रीमती मंजू सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की तथा संगठनात्मक तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
बैठक में श्रीमती मंजू सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा जी के त्याग, संघर्ष, अदम्य साहस एवं राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए जनजातीय गौरव दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह दिवस जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, परंपरा और देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनके अतुलनीय योगदान को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 15 नवंबर को धर्मजयगढ़ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित कर आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करें।
बैठक में मंडल अध्यक्ष श्री डिलेन्द्र यादव, महामंत्री श्री जय राठौर, उपाध्यक्ष श्री संजय साहू एवं श्रीमती रेनू प्रसाद, मंत्री श्री राजा शर्मा, श्रीमती महेश्वरी गोस्वामी, श्रीमती भुवनेश्वरी चन्द्रा, श्रीमती मीना डहरिया, पार्षद दल सचेतक श्री सत्येन्द्र दुबे, पार्षद श्री रजत खूटे, श्री तरुण राठौर, श्री चेतन मैत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंत्री एवं पूर्व पार्षद श्री लुकेश्वर चौहान, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रिया द्विवेदी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री संजू सिंह धुर्वे, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री आर.ए. नारायण, महिला मोर्चा मंत्री श्रीमती रश्मि सोनी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती नारायणी दूबे, पिछड़ा वर्ग महामंत्री श्री सागर कश्यप, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक श्री केशव चन्द्रा, श्री राजेश धीवर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंत्री श्रीमती रंजीता मौर्या, श्रीमती अनीता वैष्णव, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं संयोजक श्रीमती अर्चना रुनिझा, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी बहन अनीता प्रसाद, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मंजीत कौर, पूर्व महामंत्री एवं संयोजक श्रीमती हेमलता निर्मलकर, संयोजक श्री लखन चन्द्रा, सह-संयोजक श्री तुलसी विश्वकर्मा, श्री लाल बहादूर चौहान, श्री सुबोध पाण्डेय, श्री रामकुमार बिन्द, श्री किशोर दूबे, श्री देवेन्द्र पाठक, श्री भूषणदास महंत, श्री प्रदीप चन्द्रा, श्री मोतीलाल यादव, श्री अर्जुन श्रीवास, श्रीमती उषा यादव, श्रीमती रजनी ठाकुर, श्रीमती प्रतिमा गिरि, श्रीमती शकुंतला यादव, श्रीमती ज्योति कौशिक एवं श्री उमेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में मंडल मीडिया प्रभारी श्री राकेश तलवार की विशेष उपस्थिति रही।
भाजपा कार्यकर्ताओं में जनजातीय गौरव दिवस को लेकर उत्साह का माहौल है। संगठन का लक्ष्य है कि 15 नवंबर को धर्मजयगढ़ में होने वाला यह आयोजन जनजातीय अस्मिता, गौरव और राष्ट्रभक्ति का भव्य संदेश पूरे प्रदेश में प्रसारित करे।

