बिरसा मुंडा जयंती पर धर्मजयगढ़ में गूंजेगा जनजातीय गौरव का शंखनाद! स्मृति ईरानी ने लिया तैयारियों का जायजा, गोपाल मोदी सहित दिग्गज नेता रहे मौजूद

धर्मजयगढ़। भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को भव्य, गरिमामय एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के लिए भाजपा संगठन पूरी सक्रियता के साथ जुटा हुआ है। इसी कड़ी में भाजपा की प्रदेश प्रभारी एवं वरिष्ठ नेत्री आदरणीय श्रीमती स्मृति ईरानी जी ने धर्मजयगढ़ पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान श्रीमती स्मृति ईरानी ने कार्यक्रम स्थल पर चल रही व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा आयोजन को सुव्यवस्थित, भव्य और सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने पर जोर दिया।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी श्री सिद्धार्थ शंभू जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह जी, कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम जी, श्री केदार कश्यप जी, श्री ओपी चौधरी जी, प्रदेश महामंत्री श्री अखिलेश सोनी जी, बिलासपुर संभाग प्रभारी श्री जगदीश रोहरा जी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन त्याग, संघर्ष, साहस और मातृभूमि के प्रति अदम्य समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने जनजातीय समाज के अधिकारों, अस्मिता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। जनजातीय गौरव दिवस का यह आयोजन उनके महान विचारों, आदर्शों और बलिदान को स्मरण करने के साथ-साथ जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा।

धर्मजयगढ़ में आयोजित होने वाला यह भव्य कार्यक्रम जनजातीय समाज के गौरव, सम्मान और स्वाभिमान को नई ऊर्जा प्रदान करने के साथ भगवान बिरसा मुंडा जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *